Fuel Rates: तेल के भाव आज भी स्थिर, वित्त मंत्री ने संसद में दिया पेट्रोल-डीजल से कमाई का हिसाब
नई दिल्ली, 15 दिसंबर। आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। बुधवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ है, ये लगातार 41वां दिन है, जब तेल के दाम नहीं बढ़े हैं। बता दें कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती है।

सरकार को टैक्स से 3.71 लाख करोड़ रुपये का राजस्व मिला
आपको बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में पेट्रोल-डीजल के दामों से सरकार को कितनी कमाई हुई है, उसके बारे में विस्तृत से बताया। मंत्री ने कहा कि पिछले तीन सालों में सरकार ने वित्तीय वर्ष में 8.02 लाख रु पेट्रोल-डीजल के टैक्स से कमाए हैं और सरकार को टैक्स से 3.71 लाख करोड़ रुपये का राजस्व मिला है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 95.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ:95.28रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर
- श्रीगंगानगर: 112 रुपये प्रति लीटर
- पोर्ट ब्लेयर: 82.96 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP<�स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications