Fuel Rates: धनेतरस पर बढ़ा पेट्रोल का दाम, दिल्ली में कीमत पहुंची 110 रुपये के पार
नई दिल्ली, 02 नवंबर। इस वक्त पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं, धनतेरस पर भी आम आदमी को बड़ा वाला झटका लगा है। आज एक बार फिर से पेट्रोल के दाम बढ़े हैं। आज भी पेट्रोल के दामों में 31 से 35 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है, हालांकि डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। मालूम हो कि तेल की कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।
Recommended Video

दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 110.08 रुपये प्रति लीटर है
बढ़े हुए तेल के दामों के बाद आज राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 110.08 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 98.42 रुपये प्रति लीटर है। जबकि मुंबई में पेट्रोल 115.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल 106.62 रुपये प्रति लीटर पर खरीदा जा सकता है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.59 रुपये और एक लीटर डीजल की कीमत 102.59 रुपये है तो वहीं कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 110.49 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 101.56 रुपये प्रति लीटर है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 110.08 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 115.85 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 110.49 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.59 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 113.56 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 106.61रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 114.12 रुपये प्रति लीटर
- गुवाहाटी: 105.74 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 98.42 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.62 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 101.56 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.59 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 104.50 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 98.91 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 107.40 रुपये प्रति लीटर
- गुवाहाटी: 98.36 रुपये प्रति लीटररुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP<�स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications