Fuel Rates: जानिए आज 1 लीटर पेट्रोल का क्या है भाव?
नई दिल्ली, 21 सितंबर। लगातार 16 वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। तेलकंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट ना बढ़ाकर आम आदमी को राहत दी हुई है, हालांकि अभी देश के 19 राज्यों में तेल के दाम आकाश छू रहे हैं और वहां पेट्रोल की कीमत 100 रु प्रति लीटर है, जबकि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में गिरावट लगातार जारी है, बावजूद इसके तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम को स्थिर रखा हुआ है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 101.19 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 107.26 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 101.72 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 98.96 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 98.52 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 104.70 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 103.79 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद : 105.62 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर : 108.17 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 98.30 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम : 98.94 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 88.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 96.19 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता :91.84 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 93.26 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 89.21 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 94.04 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.55 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद : 96.69 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर : 97.76 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.02 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम : 89.32 रुपये प्रति लीटर

IOC का ऐप डाउनलोड करना होगा
आप भी बड़ी आसानी से एक मिनट में पेट्रोल-डीजल का दाम पता कर सकते हैं या इससे जुड़े हर अपडेट को जान सकते हैं। बस इसके लिए आपको IOC का ऐप डाउनलोड करना होगा। जिसके लिए आपको मोबाइल के प्लेस्टोर पर जाना होगा और वहां से एप को डाउनलोड करना होगा। अगर आप ऐप डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें। तो भी आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का क्या भाव है, तुरंत पता चल जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications