Fuel Rates: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के रेट, जानें क्या है भाव? GST की बैठक पर टिकी निगाहें
नई दिल्ली, 17 सितंबर। लगातार 12वें दिन पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर है। शुक्रवार को सुबह 6 बजे तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं, जिसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। आपको बता दें कि 5 सितंबर के बाद से तेल के दामों में कोई चेंज नहीं हुआ, उस दिन तेल के दामों में कमी हुई थी। वैसे अभी भी पेट्रोल-डीजल के दाम कई शहरों में 100 रु के पार है।

जीएसटी काउंसिल की मीटिंग
वैसे आज लखनऊ में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की मीटिंग हो रही है, जिसमें पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी (GST) में शामिल करने की बात पर मंथन हो सकता है। अगर पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी में शामिल किया जाता है तो पेट्रोल-डीजल के रेट कम हो सकते हैं।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 101.19 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 107.26 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 101.72 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 98.96 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 98.52 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 104.70 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 103.79 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद : 105.62 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर : 108.17 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 98.30 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम : 98.94 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 88.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 96.19 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता :91.84 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 93.26 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 89.21 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 94.04 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.55 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद : 96.69 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर : 97.76 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.02 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम : 89.32 रुपये प्रति लीटर












Click it and Unblock the Notifications