Fuel Rates: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानिए आज क्या है रेट?

नई दिल्ली, 13 सितंबर। तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। आज भी तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लगातार 8वें दिन से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। 5 सितंबर को पेट्रोल-डीजल के दामों में 15 पैसों की कटौती की गई थी लेकिन तब से लेकर अभी तक दाम स्थिर बने हुए हैं। मालूम हो कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर आप जाकर तेलों के दाम को चेक कर सकते हैं।

दाम नहीं बढ़ने से आम आदमी को राहत मिली है

दाम नहीं बढ़ने से आम आदमी को राहत मिली है

दाम नहीं बढ़ने से आम आदमी को राहत मिली है। वैसे आपको बता दें कि देश के 19 राज्यों में पेट्रोल की कीमत सैकड़ा पार कर गया है। दिल्ली, मुंबई ,कोलकाता और गंगानगर में पेट्रोल 100 रु से ज्यादा में बिक रहा है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

  • दिल्ली : 101.19 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 107.26 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता : 101.72 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई : 98.96 रुपये प्रति लीटर
  • नोएडा: 98.52 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: 104.70 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: 103.79 रुपये रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद : 105.62 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर : 108.17 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: 98.30 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम : 98.94 रुपये प्रति लीटर
ये हैं आज के डीजल के दाम

ये हैं आज के डीजल के दाम

  • दिल्ली : 88.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 96.19 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता :91.84 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई: 93.26 रुपये प्रति लीटर
  • नोएडा: 89.21 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: 94.04 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: 94.55 रुपये रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद : 96.69 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर : 97.76 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: 89.02 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम : 89.32 रुपये प्रति लीटर
जीडीपी का असली मतलब- गैस, डीजल और पेट्रोल

जीडीपी का असली मतलब- गैस, डीजल और पेट्रोल

तेल के बढ़ते दामों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर हमला बोल रहे हैं। हाल ही में राहुल गांधी ने कहा था कि 'सरकार कह रही है कि जीडीपी बढ़ रही है, पहले तो मैं ये समझ नहीं पाया, लेकिन बाद में समझ आया कि जीडीपी का असली मतलब- गैस, डीजल और पेट्रोल है जिनके दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं।' यही नहीं इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि इस सरकार ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। इनके राज में हर चीज मंहगी हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+