Fuel Rates: लगातार 7 दिनों से तेलों के दाम स्थिर, चेक करें आज के पेट्रोल-डीजल के रेट

नई दिल्ली, 12 सितंबर। रविवार को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए हैं। लगातार 7 दिनों से ईधनों के दाम स्थिर हैं। मालूम हो कि 5 सितंबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15-15 पैसे कमी की गई थी। आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 88.62 रुपये प्रति लीटर है। गौरतलब है कि तेल के दाम नहीं बढ़ रहे हैं लेकिन जिस तरह से मई-जून और जुलाई में दाम बढ़े थे उससे आज भी देश के 19 राज्यों में तेल की कीमत 100 रु के पार है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

  • दिल्ली : 101.19 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 107.26 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता : 101.72 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई : 98.96 रुपये प्रति लीटर
  • नोएडा: 98.52 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: 104.70 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: 103.79 रुपये रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद : 105.62 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर : 108.17 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: 98.30 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम : 98.94 रुपये प्रति लीटर
ये हैं आज के डीजल के दाम

ये हैं आज के डीजल के दाम

  • दिल्ली : 88.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 96.19 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता :91.84 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई: 93.26 रुपये प्रति लीटर
  • नोएडा: 89.21 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: 94.04 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: 94.55 रुपये रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद : 96.69 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर : 97.76 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: 89.02 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम : 89.32 रुपये प्रति लीटर
ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम

ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम

अगर आप मोबाइल पर अपने शहर के पेट्रोल-डीजल का दाम जानना चाहते हैं तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें। इसे आप प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। IOC एप पर आपको हर जानकारी तुरंत मिल जाएगी।

 IOC की वेबसाइट

IOC की वेबसाइट

जबकि दूसरा तरीका ये है कि आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+