Fuel Rates: गणेश चतुर्थी पर बढ़े या घटे पेट्रोल के दाम, जानने के लिए यहां करें क्लिक

नई दिल्ली, 10 सितंबर। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर तेल कंपनियों ने आम लोगों को राहत दी है। आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लगातार 5वें दिन ईधनों के दाम स्थिर हैं। मालूम हो कि 5 सितंबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15-15 पैसे कमी की गई थी।मालूम हो कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।

19 राज्यों में पेट्रोल का दाम शतक पार

19 राज्यों में पेट्रोल का दाम शतक पार

भले ही इस वक्त तेल के दामों में इजाफा हुआ नहीं है लेकिन जिस तरह से मई-जून में तेल के दाम बढ़े थे उसके चलते देश के 19 राज्यों में पेट्रोल का दाम शतक पार गया है। मालूम हो कि इंटरनेशनल मार्केट में भी कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट हो रही है और इसी वजह से इस वक्त पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

  • दिल्ली : 101.19 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 107.26 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता : 101.72 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई : 98.96 रुपये प्रति लीटर
  • नोएडा: 98.52 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: 104.70 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: 103.79 रुपये रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद : 105.62 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर : 108.17 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: 98.30 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम : 98.94 रुपये प्रति लीटर
ये हैं आज के डीजल के दाम

ये हैं आज के डीजल के दाम

  • दिल्ली : 88.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 96.19 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता :91.84 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई: 93.26 रुपये प्रति लीटर
  • नोएडा: 89.21 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: 94.04 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: 94.55 रुपये रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद : 96.69 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर : 97.76 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: 89.02 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम : 89.32 रुपये प्रति लीटर
राहुल गांधी ने साधा निशाना

राहुल गांधी ने साधा निशाना

तेल के बढ़ते दामों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर हमला बोल रहे हैं। हाल ही में जब रिपोर्ट आई थी कि पहली तिमाही में देश की जीडीपी बढ़ी है तो राहुल गांधी ने कहा था कि सरकार कह रही है कि जीडीपी बढ़ रही है, पहले तो मैं ये समझ नहीं पाया, लेकिन बाद में समझ आया कि जीडीपी का असली मतलब- गैस, डीजल और पेट्रोल है जिनके दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ये मित्रों की सरकार है, जो केवल अपने साथियों की जेब भर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+