Fuel Rates: 10 मार्च के बाद तेजी से बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? चेक करें आज का रेट
नई दिल्ली, 08 मार्च। रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध की वजह से इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में उबाल आया हुआ है। ग्लोबल बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 130 डॉलर के पार चल रही है, ऐसे में घरेलू तेल के दाम भी तेजी से बढ़ सकते हैं। फिलहाल आज तो दाम नहीं बढ़े हैं लेकिन एक्सपर्ट के मुताबिक पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद तेजी से पेट्रोल का दाम बढ़ेगा और ये बढ़ावा 12 रु या उससे भी ज्यादा का हो सकता है।
Recommended Video

एक लीटर पेट्रोल का दाम 100 रु प्रति लीटर से ज्यादा
मालूम हो कि पांच राज्यों के चुनावी नतीजे 10 मार्च को आने वाले हैं। गौरतलब है कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। मालूम हो कि पिछले साल 4 नवंबर को केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइड ड्यूटी को हटाया था उसके बाद से राज्य सरकारों ने भी ईधन के दामों से वैट चार्ज को कम किया था, जिसके बाद तेल के दामों में कमी आई थी लेकिन आज भी कई राज्यों में एक लीटर पेट्रोल का दाम 100 रु प्रति लीटर से ज्यादा है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 95.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 95.28 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर
- श्रीगंगानगर: 112 रुपये प्रति लीटर
- पोर्ट ब्लेयर: 82.96 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications