Fuel Rates: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानिए घटा या बढ़ा रेट?
नई दिल्ली, 16 मार्च। बुधवार को घरेलू तेल की कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है जिससे आम लोगों को राहत मिली हुई है। मालूम हो कि सरकारी तेल कंपनियों ने पिछले चार महीनों से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है, हालांकि देश कई राज्यों में अभी भी पेट्रोल के दाम 100 रुपये से ऊपर चल रहे हैं।

कच्चे तेल का भाव
गौरतलब है कि घरेलू तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतों पर निर्भर होती हैं , जब कच्चे तेल का भाव बढ़ता है तो पेट्रोल-डीजल का रेट भी प्रभावित होता है। बीते 20 दिन से रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण कच्चे तेल के दामों में आग लगी हुई थी लेकिन आज कच्चे तेल में गिरावट हुई है और वो करीब 99.84 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। फिलहाल भारत में पेट्रोल-डीजल का रेट स्थिर बना हुआ है।

दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपये
मालूम हो कि दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपये जबकि डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98 रुपये व डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.79 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर है तो डीजल 91.43 रुपये लीटर है। चारों महानगरों में सबसे सस्ता पेट्रोल दिल्ली में ही है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 95.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 95.28 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर
- श्रीगंगानगर: 112 रुपये प्रति लीटर
- पोर्ट ब्लेयर: 82.96 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर












Click it and Unblock the Notifications