Fuel Rates: क्रूड ऑयल के दाम बढ़े. चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट?
नई दिल्ली, 13 मार्च। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि देश में अब पेट्रोल-डीजल के रेट में तेजी से इजाफा होगा लेकिन फिलहाल के लिए ऐसा नहीं हुआ है और आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। जबकि रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल का दाम आकाश छू रहा है और कच्चा तेल 33 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा मंहगा हो गया है।

पेट्रोल-डीजल का रेट हर रोज सुबह 6 बजे जारी होता है
लेकिन इसके बावजूद भारतीय तेल कंपनियों ने घरेलू तेल के दामों में कोई इजाफा नहीं किया है, जिससे आम आदमी को राहत मिली हुई है। बता दें कि पेट्रोल-डीजल का रेट हर रोज सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 95.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 95.28 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर
- श्रीगंगानगर: 112 रुपये प्रति लीटर
- पोर्ट ब्लेयर: 82.96 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications