Fuel Rates: सोमवार को क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव, घटे या बढ़े?
नई दिल्ली, 24 जनवरी। सोमवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं हुआ है, हालांकि क्रूड ऑयल की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है, आम तौर पर क्रूड ऑयल का दाम बढ़ने से पेट्रोल-डीजल का रेट बढ़ जाता है लेकिन इस बार घरेलू तेल कंपनियों ने आम आदमी को राहत दी हुई हैं , जिसके कारण पेट्रोल-डीजल का रेट स्थिर है। आपको बता दें कि 3 नवंबर 2021 के बाद से ही पेट्रोल-डीजल का दाम स्थिर हैं।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 95.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ:95.28रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर
- श्रीगंगानगर: 112 रुपये प्रति लीटर
- पोर्ट ब्लेयर: 82.96 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।

पेट्रोल-डीजल के दाम में तेजी से गिरावट आई
लद्दाख, कर्नाटक, पुडुचेरी, जम्मू और कश्मीर, सिक्किम, मिजोरम, हिमाचल प्रदेश, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, असम, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, गुजरात, नागालैंड ,पंजाब, गोवा, मेघालय, ओडिशा, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, अंडमान और निकोबार, बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में वैट कम हुआ, जिसके बाद इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम में तेजी से गिरावट आई है।












Click it and Unblock the Notifications