Fuel Rates: 9 फरवरी को क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट? जानने के लिए यहां करें क्लिक
नई दिल्ली, 09 फरवरी। बुधवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं, लगातार 96 वें दिन से पेट्रोल-डीजल का रेट फिक्स है। आज भी दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पटना, लखनऊ और अन्य प्रमुख शहरों में ईंधन की दरें अपरिवर्तित हैं,हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव देखा जा रहा है,इसके बावजूद घरेलू तेल कंपनियों ने तेल के दाम नहीं बढ़ाए हैं। पेट्रोल-डीजल के नए रेट हर रोज सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं।

घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर
आपको बता दें कि 2017 के बाद यह सबसे लंबा समय है जब घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर पर कारोबार कर रहा है। इस बीच, मुंबई में जहां पेट्रोल की कीमत 109.98 रुपये है, वहीं डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर पर कारोबार कर रहा है।

बेंगलुरु में पेट्रोल 100.58 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है
बेंगलुरु में पेट्रोल 100.58 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है, जबकि डीजल 85.81 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101.40 रुपये है, जबकि डीजल की कीमत 91.43 रुपये प्रति लीटर है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 95.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ:95.28रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर
- श्रीगंगानगर: 112 रुपये प्रति लीटर
- पोर्ट ब्लेयर: 82.96 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर












Click it and Unblock the Notifications