Fuel Rates: 03 फरवरी को क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट? जानने के लिए यहां करें क्लिक
नई दिल्ली, 03 फरवरी। देश में गुरुवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल-डीजल के नए दाम हर सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं, आपको बता दें कि पिछले तीन महीने से पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है, हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव जारी है लेकिन इसके बावजूद पेट्रोल-डीजल का भाव स्थिर बना हुआ है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी आई
केंद्र ने दिवाली की पूर्व संध्या पर, ईंधन पर उत्पाद शुल्क में कटौती की घोषणा की थी। जिसके परिणामस्वरूप देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी आई। सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये और डीजल की कीमत में 10 रुपये की कटौती की थी। इस फैसले के बाद, कई राज्यों, ज्यादातर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और सहयोगियों ने पेट्रोल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में भी कटौती की, जिससे आकाश छू रहे पेट्रोल-डीजल के दामों में तेजी से गिरावट आई।

चार महानगरों में तेल का दाम
आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 86.67 रुपये प्रति लीटर है।मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर पर खरीदा जा सकता है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101.40 रुपये और एक लीटर डीजल की कीमत 91.43 रुपये प्रति लीटर है। जबकि कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.67 रुपये और डीजल की कीमत 101.56 रुपये प्रति लीटर है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 95.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ:95.28रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर
- श्रीगंगानगर: 112 रुपये प्रति लीटर
- पोर्ट ब्लेयर: 82.96 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर












Click it and Unblock the Notifications