Fuel Rates: 28 फरवरी को क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट?
नई दिल्ली, 28 फरवरी। घरेलू ईधन की कंपनियों ने सोमवार को तेल के नए दाम अपडेट कर दिए हैं, लगातार 114वें दिन से तेल के दाम अपरिवर्तित बनी हुए हैं। पिछले साल दिवाली के मौके पर केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइड ड्यूटी को हटाया था जिसके बाद से बहुत सारी राज्य सरकारों ने वैट का चार्ज कम किया था, जिसके बाद से है पेट्रोल-डीजल का रेट कम हुआ है, जिससे आम लोगों को राहत मिली हुई है।

दिल्ली में आज डीजल की कीमत 86.67 रुपये
दिल्ली में आज डीजल की कीमत 86.67 रुपये और पेट्रोल की 95.41 रुपये प्रति लीटर है। जबकि मुंबई में डीजल और पेट्रोल की कीमतें क्रमशः 94.14 रुपये और 109.98 रुपये हैं। यह महानगरों में सबसे ज्यादा है। सरकार द्वारा लगाए गए वैट के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होती हैं।

कई राज्यों ने पेट्रोल और डीजल पर वैट घटा दिया
भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के शासन वाले कई राज्यों ने पेट्रोल और डीजल पर वैट घटा दिया था। कुछ विपक्ष शासित राज्य भी थे जिन्होंने ईंधन की कीमतों को कम किया जैसे राजस्थान, पंजाब और दिल्ली।
ईंधन की दरों में संशोधन
मालूम हो कि तेल विपणन कंपनियां दैनिक आधार पर ईंधन की दरों में संशोधन करती हैं। ये संशोधन अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतों और विदेशी विनिमय दरों पर निर्भर होता है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 95.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 95.28 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर
- श्रीगंगानगर: 112 रुपये प्रति लीटर
- पोर्ट ब्लेयर: 82.96 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर
घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications