Fuel Rates: कच्चे तेल के दाम आसमान पर, जानिए आज के पेट्रोल-डीजल का रेट

नई दिल्ली, 27 फरवरी। घरेलू ईधन की कंपनियों ने रविवार को तेल के नए दाम अपडेट कर दिए हैं, आज भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते इंटरनेशनल मार्केट में हाई रिकॉर्ड पर कच्चा तेल पहुंच गया है लेकिन इसके बावजूद तेलकंपनियों ने पेट्रोल-डीजल का रेट बढ़ाया नहीं है। इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड फ्यूचर की कीमत में 1.4% की तेजी दर्ज की गई है लेकिन भारत में लोगों को राहत मिली हुई है।

पेट्रोल-डीजल का रेट लगातार स्थिर

पेट्रोल-डीजल का रेट लगातार स्थिर

गौरतलब है कि दिवाली के बाद से भारत में पेट्रोल-डीजल का रेट नहीं बढ़ा है। मालूम हो कि पिछले साल 3 नवंबर को पेट्रोल-डीजल पर से एक्साइज ड्यूटी हटाई थी, जिसके बाद राज्य सरकारों ने इस पर से वैट कम किया था और उसके बाद से पेट्रोल-डीजल का रेट लगातार स्थिर हैं।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

  • दिल्ली : 95.41 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: 95.28 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर
  • श्रीगंगानगर: 112 रुपये प्रति लीटर
  • पोर्ट ब्लेयर: 82.96 रुपये प्रति लीटर
ये हैं आज के डीजल के दाम

ये हैं आज के डीजल के दाम

  • दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर
घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम

  • इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
  • या
  • गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
  • या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
  • इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+