Fuel Rates: 22 फरवरी को क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट?
नई दिल्ली, 22 फरवरी। मंगलवार को भी तेल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है, आज भी पेट्रोल-डीजल के रेट अपरिवर्तित नहीं हैं। आपको बता दें कि लगातार 109 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई भी परिवर्तन नहीं हुआ है। केंद्र सरकार ने पिछले साल 3 नवंबर को पेट्रोल-डीजल पर से एक्साइज ड्यूटी हटाई थी, जिसके बाद राज्य सरकारो ने इस पर से वैट कम किया था और उसके बाद से पेट्रोल-डीजल का रेट लगातार स्थिर है, उसमें कोई चेंज नहीं हुआ है।

आकाश छू रहे पेट्रोल-डीजल के दामों में तेजी से गिरावट आई
केंद्र सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये और डीजल की कीमत में 10 रुपये की कटौती की थी। इस फैसले के बाद, कई राज्यों, ज्यादातर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और सहयोगियों ने पेट्रोल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में कटौती की, जिससे आकाश छू रहे पेट्रोल-डीजल के दामों में तेजी से गिरावट आई ।

कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम
विपक्ष शासित पंजाब और राजस्थान ने भी पेट्रोल की कीमतों में सबसे बड़ी कटौती की घोषणा की। राज्य के स्वामित्व वाले ईंधन खुदरा विक्रेताओं द्वारा साझा की गई मूल्य सूची के अनुसार, उत्पाद शुल्क और वैट कटौती के संयुक्त प्रभाव के परिणामस्वरूप पंजाब में पेट्रोल की कीमत में 16.02 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 19.61 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई। राज्य में पेट्रोल की कीमत पर वैट में 11.02 रुपये जबकि डीजल पर 6.77 रुपये की कटौती की गई। लद्दाख में डीजल की कीमतों में सबसे ज्यादा कमी देखी गई क्योंकि दरों में 9.52 रुपये प्रति लीटर की कमी आई है। यह उत्पाद शुल्क में 10 रुपये प्रति लीटर की गिरावट के कारण वैट में कटौती के कारण है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 95.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 95.28 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर
- श्रीगंगानगर: 112 रुपये प्रति लीटर
- पोर्ट ब्लेयर: 82.96 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर












Click it and Unblock the Notifications