Fuel Rates: 21 फरवरी को क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट?
नई दिल्ली, 21 फरवरी। सोमवार को भी भी तेल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है, आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। बता दें कि लगातार 108 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई भी परिवर्तन नहीं हुआ है। केंद्र सरकार ने पिछले साल 3 नवंबर को पेट्रोल-डीजल पर से एक्साइज ड्यूटी हटाई थी, जिसके बाद राज्य सरकारो ने इस पर से वैट कम किया था, जिसके बाद से पेट्रोल-डीजल के रेट कम हुए और आम आदमी को राहत मिली हुई है।

दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपये है
दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपये जबकि मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98 रुपये है। बता दें कि नए रेट हर रोज सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं। हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है लेकिन इसके बावजूद घरेलू तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल का रेट नहीं बढ़ाया है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 95.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 95.28 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर
- श्रीगंगानगर: 112 रुपये प्रति लीटर
- पोर्ट ब्लेयर: 82.96 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications