Fuel Rates: 20 फरवरी को क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट?
नई दिल्ली, 20 फरवरी। रविवार को भी पेट्रोल-डीजल का रेट बदला नहीं है, लगातार 107 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई भी परिवर्तन नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपये जबकि मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98 रुपये है, हालांकि तेल कंपनियों ने भले ही पेट्रोल-डीजल का रेट नहीं बढ़ाया है, बावजूद इसके कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमत 100 रु के पार है।

नए रेट हर रोज सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने दिवाली के मौके पर पेट्रोल-डीजल के उत्पाद शुल्क में कटौती की थी। सरकार ने पेट्रोल पर 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी, इसके बाद, कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने पेट्रोल-डीजल पर वैट कम किया, जिसके बाद आकाश छूते तेल के दामों में चेंज हुआ। बता दें कि नए रेट हर रोज सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 95.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 95.28 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर
- श्रीगंगानगर: 112 रुपये प्रति लीटर
- पोर्ट ब्लेयर: 82.96 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications