Fuel Rates: 18 फरवरी को क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट?
नई दिल्ली, 18 फरवरी। शुक्रवार को भी पेट्रोल-डीजल का रेट बदला नहीं है, लगातार 105 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई भी परिवर्तन नहीं हुआ है। मालूम हो कि केंद्र सरकार ने 4 नवंबर को उत्पाद शुल्क में कटौती की थी, जब ईंधन की कीमतें अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थीं। सरकार ने पेट्रोल पर 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी, इसके बाद, कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने पेट्रोल-डीजल पर स्थानीय बिक्री या मूल्य वर्धित कर (वैट) में कटौती की।

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 86.67 रुपये प्रति लीटर है तो वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98 रुपये और डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है। हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में रिकॉर्ड उछाल देखने को मिल रहा है, बावजूद इसके इंडिया में पेट्रोल-डीजल के दामों में परिवर्तन नहीं हुआ है। बता दें कि नए रेट हर रोज सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 95.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 95.28 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर
- श्रीगंगानगर: 112 रुपये प्रति लीटर
- पोर्ट ब्लेयर: 82.96 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर

पेट्रोल-डीजल के दाम में तेजी से गिरावट आई
लद्दाख, कर्नाटक, पुडुचेरी, जम्मू और कश्मीर, सिक्किम, मिजोरम, हिमाचल प्रदेश, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, असम, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, गुजरात, नागालैंड ,पंजाब, गोवा, मेघालय, ओडिशा, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, अंडमान और निकोबार, बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में वैट कम हुआ, जिसके बाद इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम में तेजी से गिरावट आई है।












Click it and Unblock the Notifications