Fuel Rates: 17 फरवरी को क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट, घटे या बढ़े?
नई दिल्ली, 17 फरवरी। गुरुवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं, जिससे आम आदमी को राहत मिली हुई है। मालूम हो कि लगातार तीन महीने से पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई भी परिवर्तन नहीं हुआ है। बावजूद इसके देश के कई राज्यों में अभी भी पेट्रोल-डीजल की कीमत 100 रु से ज्यादा ही है।

नए रेट हर रोज सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं
इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में उछाल आया हुआ है, बावजूद इसके घरेलू ईधन के दाम स्थिर बने हुए हैं। चारों महानगरों में से दिल्ली में भी सबसे सस्ता पेट्रोल मिल रहा है। यहां एक लीटर पेट्रोल का रेट 95.41 रुपये है। आपको बता दें कि नए रेट हर रोज सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 95.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 95.28 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर
- श्रीगंगानगर: 112 रुपये प्रति लीटर
- पोर्ट ब्लेयर: 82.96 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications