Fuel Rates: बुधवार को क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट, घटे या बढ़े?
नई दिल्ली, 16 फरवरी। बुधवार को भी पेट्रोल-डीजल का रेट बदला नहीं है, लगातार तीन महीने से पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई भी परिवर्तन नहीं हुआ है। हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में रिकॉर्ड उछाल देखने को मिल रहा है, बावजूद इसके इंडिया में पेट्रोल-डीजल के दामों में परिवर्तन नहीं हुआ है लेकिन तेल के दाम लगातार स्थिर रहने के बावजूद देश के कई शहरों में अभी भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 100 रु के पार है।

दिल्ली में ही सबसे सस्ता पेट्रोल
चारों महानगरों में से दिल्ली में ही सबसे सस्ता पेट्रोल मिल रहा है। यहां एक लीटर पेट्रोल का रेट 95.41 रुपये है। मालूम हो कि वैट हटाने के बाद से दिल्ली में दाम 8 रु प्रति लीटर कम हो गया था। आपको बता दें कि नए रेट हर रोज सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 95.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 95.28 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर
- श्रीगंगानगर: 112 रुपये प्रति लीटर
- पोर्ट ब्लेयर: 82.96 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications