Fuel Rates: जानिए बुधवार को क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट? घटे या बढ़े ?
नई दिल्ली, 29 दिसंबर। लगातार 56 दिन बाद भी पेट्रोल-डीजल के रेट नहीं बढ़े हैं। बता दें कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती है। केंद्र ने दिवाली की पूर्व संध्या पर, ईंधन पर उत्पाद शुल्क में कटौती की घोषणा की थी। सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये और डीजल की कीमत में 10 रुपये की कटौती की थी। इस फैसले के बाद, कई राज्यों, ज्यादातर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और सहयोगियों ने पेट्रोल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में भी कटौती की , जिसके बाद तेजी से पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट आई।

कच्चे तेल के दामों में तेजी से उछाल
हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में तेजी से उछाल देखा जा रहा है, बावजूद इसके घरेलू ईधन के तेल के दाम नहीं बढ़े हैं। केंद्र द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद वैट में कमी करने वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लद्दाख, कर्नाटक, पुडुचेरी, जम्मू और कश्मीर, सिक्किम, मिजोरम, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, दादरा नगर हवेली, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, असम, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, गुजरात, नागालैंड, पंजाब, गोवा, मेघालय, ओडिशा, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, अंडमान और निकोबार, बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा शामिल हैं।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 95.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ:95.28रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर
- श्रीगंगानगर: 112 रुपये प्रति लीटर
- पोर्ट ब्लेयर: 82.96 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications