Fuel Rates: शुक्रवार को क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट? घटे या बढ़े?
नई दिल्ली, 08 अप्रैल। आज पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई इजाफा नहीं हुआ है। ये लगातार दूसरा दिन है जब पेट्रोल-डीजल का दाम नहीं बढ़ा है। आपको बता दें कि बीते 18 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है। बुधवार को ईधन के दाम 80 पैसे बढ़े थे जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 105.41 रुपए प्रति लीटर और 96.67 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में पेट्रोल और डीजल का रेट क्रमश: 120.51 रुपए प्रति लीटर और 104.77 रुपए प्रति लीटर हो गया था।
Recommended Video
CNG Price Hike: Delhi में Cab, Auto Drivers ने दी हड़ताल की धमकी | वनइंडिया हिंदी

हर दिन सुबह 6 बजे चेंज होते हैं रेट
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर दिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है।पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का असर दूसरी चीजों पर भी पड़ता है। तेल के दाम बढ़ने से कैब चालक भी परेशान हैं तो वहीं सब्जियों और फलों के रेट पर भी प्रभाव पड़ा है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 105.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 120.51 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 115.12 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 110.85 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरू: 111.09 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 119.49 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 96.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 104.77 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता :99.83 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 100.94 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरू: 94.79 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 105.49 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications