Fuel Rates: क्या आज भी बढ़े हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? जानने के लिए क्लिक करें यहां
नई दिल्ली, 07 अप्रैल। लगातार झटका देने के बाद आज पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं है। आपको बता दें कि कल ईधन के दामों में 80-80 पैसे की बढ़ोत्तरी की गई है। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 105.41 रुपए प्रति लीटर और 96.67 रुपए प्रति लीटर हो गई थी तो वहीं मुंबई में पेट्रोल और डीजल का रेट क्रमश: 120.51 रुपए प्रति लीटर और 104.77 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया था।

16 दिन के अंदर 14 बार पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़े
आपको बता दें कि 16 दिन के अंदर 14 बार पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़े हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर दिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। 4 नवंबर, 2021 के बाद करीब चार महीने तक कंपनियों ने इनकी कीमतों में कोई वृद्धि नहीं की थी लेकिन बीते 16 दिन के अंदर जिस तरह से पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़े हैं, उसने आम आदमी को तंग कर रखा है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 105.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 120.51 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 115.12 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 110.85 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 96.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 104.77 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता :99.83 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 100.94 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications