Fuel Rates: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए क्या है आज का दाम
नई दिल्ली, 04 मई। बुधवार को भी घरेलू तेल के दामों में इजाफा नहीं हुआ है। आज भी पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर हैं। आपको बता दें कि 6 अप्रैल के बाद से पेट्रोल-डीजल का दाम नहीं बढ़ा है। तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल का रेट अपडेट करती हैं।

भारत में सबसे महंगा पेट्रोल परभणि में
आपको बता दें कि दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये है तो वहीं मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपये प्रति लीटर है। भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में मिल रहा है जिसकी कीमत 91.45 रुपये प्रति लीटर है, जबकि परभणि में भारत का सबसे महंगा पेट्रोल मिल रहा है जहां इसकी कीमत 123.47 रुपये प्रति लीटर है।
Recommended Video
Petrol Diesel Price Hike: तेल के बढ़े दामों पर Hardeep Puri ने किया ये बड़ा दावा | वनइंडिया हिंदी

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 105.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 120.51 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 115.12 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 110.85 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा : 105.47 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 116.23 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 96.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 104.77 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता :99.83 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 100.94 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा : 97.03 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 101.06 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications