Fuel Rates: 02 मई को क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट? घटे या बढ़े?
नई दिल्ली, 02 मई। सोमवार को भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है, आपको बता दें कि लगातार 26 दिन से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। मालूम हो कि 6 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के दामों में 80 पैसे का इजाफा हुआ था उसके बाद से ही तेल के दाम ज्यों के त्यों बने हुुए हैं, जिससे आम लोगों को राहत मिली हुई है। आपको बता दें कि तेल के नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं।
Recommended Video

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये
आपको बता दें कि इस वक्त राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये ,मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपये , लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 105.25 रु प्रति लीटर है।
पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाने की अपील
गौरतलब है कि बीते बुधवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में पीएम मोदी ने राज्यों में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाने की अपील की थी और कहा था कि पिछले साल नवंबर में केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाई थीं उसी तरह से वो भी टैक्स को कम करें।

भाजपा ने लगाया AAP पर आरोप
लेकिन इसके बाद कई राज्यों में तेल पर वैट कम नहीं हुआ है इसलिए राष्ट्रीय राजधानी में डीजल और पेट्रोल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) को कम नहीं करने के लिए आप सरकार के खिलाफ भाजपा की दिल्ली इकाई ने शनिवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया था। भाजपा ने आप पर आरोप लगाते हुए कहा कि "आप सरकार शराब पर छूट दे सकती है लेकिन पेट्रोल और डीजल पर वैट कम नहीं कर सकती।"

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 105.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 120.51 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 115.12 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 110.85 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा : 105.47 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 116.23 रुपये प्रति लीटर
ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 96.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 104.77 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता :99.83 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 100.94 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा : 97.03 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 101.06 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications