Fuel Rates: PM मोदी की अपील के बाद 28 अप्रैल को क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट?
नई दिल्ली, 28 अप्रैल। गुरुवार को भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है, ईधन के दाम आज भी स्थिर हैं। आज लगातार 22वां दिन है जब पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, मालूम हो कि 6 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल के दामों में 80-80 पैसे का इजाफा हुआ था। तेल के नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं।
Recommended Video

मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपये
दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये और डीजल की कीमत 96.67 रुपये है, जबकि मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपये और डीजल 104.77 रुपये में बिक रहा है। जबकि इंटरनेशनल मार्कट में डब्ल्यूटीआई क्रूड 102.60 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 106.1 डॉलर प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया।

पीएम मोदी ने की अपील
गौरतलब है कि बुधवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में पीएम मोदी राज्यों में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाने की अपील की है और कहा है कि पिछले साल नवंबर में केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाई थी उसी तरह से वो भी टैक्स को कम करें।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 105.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 120.51 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 115.12 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 110.85 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा : 105.47 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 116.23 रुपये प्रति लीटर
ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 96.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 104.77 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता :99.83 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 100.94 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा : 97.03 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 101.06 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications