Fuel Rates: क्या आज बढ़े हैं तेल के दाम? जानिए भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल कहां मिल रहा?
नई दिल्ली, 26 अप्रैल। मंगलवार को भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है, ईधन के दाम आज भी स्थिर हैं। आज लगातार 20वां दिन है जब पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई चेंज नहीं हुआ है, मालूम हो कि 6 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल के दामों में 80-80 पैसे का इजाफा हुआ था, हालांकि अंतराष्ट्रीय मार्केटमें कच्चे तेल का भाव 102 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।

देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में
लेकिन दाम ना बढ़ने के बावजूद कई शहरों में पेट्रोल की कीमत शतक पार है। इस वक्त देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 91.45 रुपये है और सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र के परभणी में 123.47 रुपये प्रति लीटर है। फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दाम ना बढ़ने से आम लोगों को फौरी तौर पर राहत मिली हुई है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 105.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 120.51 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 115.12 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 110.85 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 96.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 104.77 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता :99.83 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 100.94 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications