Fuel Rates: 25 अप्रैल को क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट?
नई दिल्ली, 25 अप्रैल। सोमवार को भी पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज लगातार 19वां दिन है जब पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, मालूम हो कि 6 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के दामों में 80-80 पैसे का इजाफा हुआ था। हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में भी कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव जारी है।
Recommended Video
Petrol और Car में लगी महंगाई की रेस, TATA ने महीने में बढ़ाये 2 बार दाम | वनइंडिया हिंदी

ब्रेंट क्रूड के दाम आज 103.92 डॉलर पर हैं औ
ब्रेंट क्रूड के दाम आज 103.92 डॉलर पर हैं और इनमें 2.73 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट दर्ज की गई है तो वहीं नायमैक्स क्रूड की कीमत 99.67 डॉलर प्रति बैरल पहुंच चुकी है। हालंकि दाम नहीं बढ़े हैं लेकिन अभी भी देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत शतक पार है। मालूम हो कि नए रेट हर रोज सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 105.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 120.51 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 115.12 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 110.85 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 96.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 104.77 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता :99.83 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 100.94 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications