Fuel Rates: 24 अप्रैल को क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट?
नई दिल्ली, 24 अप्रैल। रविवार को भी पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है, ईधन के दाम आज भी स्थिर हैं। आज लगातार 18वां दिन है जब पेट्रोल-डीजल के रेट नहीं बढ़े हैं, मालूम हो कि 6 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के दामों में 80-80 पैसे का इजाफा हुआ था लेकिन 7 अप्रैल से पेट्रोल और डीजल के दामों में परिवर्तन नहीं हुआ है, जिससे फिलहाल के लिए आम लोगों को राहत मिली हुई है।

पेट्रोल-डीजल के रेट्स अलग-अलग
लेकिन दाम ना बढ़ने के बावजूद कई शहरों में पेट्रोल की कीमत शतक पार है इसलिए 14 अप्रैल को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि केंद्र सरकार उन राज्यों से अपील कर रही है जिन्होंने पेट्रोल और डीजल पर वैट कम नहीं किया है, वो इस पर काम करें जिससे राज्य कर में कटौती की जा सके गौरतलब है कि स्थानीय टैक्स के आधार पर विभिन्न राज्यों और शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट्स अलग-अलग होते हैं।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 105.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 120.51 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 115.12 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 110.85 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 96.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 104.77 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता :99.83 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 100.94 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications