Fuel Rates: 22 अप्रैल को क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट?
नई दिल्ली, 22 अप्रैल। शुक्रवार को भी पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है, ईधन के दाम आज भी स्थिर हैं। आज लगातार 16वां दिन है जब पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, मालूम हो कि 6 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल के दामों में 80-80 पैसे का इजाफा हुआ था, इसके बाद से दाम स्थिर हैं, जिससे आम लोगों को राहत मिली हुई है।
Recommended Video

नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी होती हैं
जबकि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, इस वक्त ब्रेंट क्रूड 107.79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। तेल की कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी होती हैं।

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने की अपील
ईंधन की ऊंची कीमतों पर नाराजगी के बीच, 14 अप्रैल को पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि केंद्र सरकार उन राज्यों से अपील कर रही है जिन्होंने पेट्रोल और डीजल पर वैट कम नहीं किया है ताकि राज्य कर में कटौती की जा सके जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिले।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 105.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 120.51 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 115.12 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 110.85 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 96.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 104.77 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता :99.83 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 100.94 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications