Fuel Rates: 21 अप्रैल को क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट?
नई दिल्ली, 21 अप्रैल। गुरुवार को भी पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है, ईधन के दाम आज भी स्थिर हैं। आज लगातार 15वां दिन है जब पेट्रोल डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, मालूम हो कि 6 अप्रैल के बाद से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं, इस दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में 80-80 पैसे का इजाफा हुआ था।
Recommended Video
PETROL-DIESEL RATES: राज्य सरकारें VAT घटाकर करें दाम कम- हरदीप सिंह पुरी | वनइंडिया हिंदी

ब्रेंट क्रूड 107.79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया
जबकि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, इस वक्त ब्रेंट क्रूड 107.79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। तेल की कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी होती हैं। फिलहाल नए रेट जारी होने के बाद दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत आज क्रमश: 105.41 रुपए प्रति लीटर और 96.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 105.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 120.51 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 115.12 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 110.85 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 96.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 104.77 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता :99.83 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 100.94 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications