Fuel Rates: अप्रैल महीने के पहले दिन क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम,चेक करें यहां रेट
नई दिल्ली, 01 अप्रैल। 9 दिनों में 8 बार झटका खाने के बाद आज जनता को राहत मिली है। आज पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं। गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जिसके बाद अब राजधानी में पेट्रोल की कीमत 101.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 93.07 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।

नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
तो वहीं मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 84 पैसे का इजाफा हुआ है, जिसके बाद अब मायानगरी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 116.72 रुपये और डीजल की कीमत 100.94 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर दिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। पेट्रोल और डीजल की कीमत में उत्पाद शुल्क, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद, इसकी कीमत मूल कीमत से लगभग दोगुनी हो जाती है। यही वजह है कि पेट्रोल-डीजल के दाम ज्यादा हो जाते हैं।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 101.81 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 116.72 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 111.35 रुपये
- चेन्नई : 107.45 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: पेट्रोल 101.66 रुपये प्रति लीटर
- पोर्ट ब्लेयर : 88.35 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 112.51 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 93.07 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 100.94 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 96.22 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 97.52 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 93.22 रुपये प्रति लीटर
- पोर्ट ब्लेयर : 82.67 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 97.47 रुपये प्रति लीटर
- घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications