Fuel Rates: 15 मई को क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट?
नई दिल्ली, 15 मई। रविवार को भी घरेलू तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई इजाफा नहीं किया है, आज भी ईधन के दाम स्थिर बने हुए हैं, आपको बता दें कि बीते 39 दिनों से देश में पेट्रोल-डीजल के रेट चेंज नहीं हुए हैं, हालांकि कच्चे तेल का भाव 113.46 डॉलर प्रति बैरल तक जा पहुंचा है और आज से दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम से फिर से बढ़ गए हैं, इसके बावजूद पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं।

सीएनजी गैस की कीमतों में हुआ इजाफा
गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी गैस की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया है, जिसके बाद से दिल्ली में सीएनजी गैस 73.61 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। मालूम को इससे पहले 14 अप्रैल को सीएनजी का प्राइस बढ़ाया गया था।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 105.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 120.51 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 115.12 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 110.85 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा : 105.47 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 116.23 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ : 105.25 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 91.45 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 96.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 104.77 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता :99.83 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 100.94 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा : 97.03 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 101.06 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ : 96.83 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 85.83 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications