Fuel Rates: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानिए आज का रेट
नई दिल्ली, 26 अक्टूबर। मंगलवार को भी आम आदमी को राहत मिली है। आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। कल भी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े थे। रविवार को पेट्रोल के दाम में 30-35 पैसे और डीजल में 34-38 पैसे की बढ़ोत्तरी की गई थी।मालूम हो कि तेल की कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 107.59 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 113.46 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 108.11 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 104.52 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 111.34 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 104.54 रुपये प्रति लीटर
- रांची : 101.89 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 103.59 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 104.76 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 111.24 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 96.32 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 104.38 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 99.43 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 100.59 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 102.23 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 96.78 रुपये प्रति लीटर
- रांची : 101.63 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 96.03 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 96.47 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 102.93 रुपये प्रति लीटर

पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों पर कांग्रेस उग्र
लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों पर कांग्रेस उग्र हो गई है, वो लगातार मोदी सरकार को इस बात के लिए जिम्मेदार ठहरा रही है।कांग्रेस पार्टी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ 14 नवंबर से 29 नवंबर तक बड़े पैमाने पर आंदोलन करने जा रही है। तो वहीं देश के पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए सोमवार को कहा कि हाल ही में 100 करोड़ वैक्सीनेशन का जश्न मनाने वाली मोदी सरकार को पेट्रोल और डीजल की भी 'सेंचुरी' पूरी होने का जश्न मनाना चाहिए।

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP<�स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications