Fuel Rates: जानिए आज क्या है 1 लीटर पेट्रोल का भाव?
नई दिल्ली, 23 नवंबर। लगातार 19 वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ है, मंगलवार को भी तेल के दाम स्थिर हैं। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने दिवाली की पूर्व संध्या पर, ईंधन पर उत्पाद शुल्क में कटौती की घोषणा की थी जिसके चलते पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेज कमी आई है । सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये और डीजल की कीमत में 10 रुपये की कटौती की थी। इस फैसले के बाद, कई राज्यों, ज्यादातर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और सहयोगियों ने पेट्रोल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में भी कटौती की है, जिससे तेल के दाम घटे हैं।

पंजाब और राजस्थान में सबसे ज्यादा कटौती
तो वहीं विपक्ष शासित पंजाब और राजस्थान ने भी पेट्रोल की कीमतों में सबसे बड़ी कटौती की है तो वहीं लद्दाख में डीजल की कीमतों में सबसे ज्यादा कमी देखी गई है। जबकि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में गिरावट देखी जा रही है। ताजा स्थिति के मुताबिक सोमवार को ब्रेंट क्रूड का भाव 78.51 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।
Recommended Video

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 103.97 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ:95.28रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP<�स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications