Fuel Rates: कच्चे तेल के दाम में गिरावट जारी, चेक करें आज के पेट्रोल-डीजल का रेट?
नई दिल्ली, 22 नवंबर। लगातार 18 वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ है, सोमवार को भी तेल के दाम स्थिर हैं। आपको बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में गिरावट देखी जा रही है। ताजा स्थिति के मुताबिक सोमवार को ब्रेंट क्रूड का भाव 78.51 डॉलर प्रति बैरल हो गया है इसलिए संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में और कमी आएगी। गौरतलब है कि हर रोज सुबह 6 बजे तेल के दाम जारी किए जाते हैं।

24 राज्यों ने कम की कीमतें
मालूम हो कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद से पेट्रोल और डीजल की दरें समान बनी हुई हैं। अब तक, 24 राज्यों ने ईंधन की कीमतों पर वैट में कटौती की घोषणा की गई है, जिससे आम आदमी को राहत मिली है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 103.97 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ:95.28रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP<�स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications