Fuel Rates: संडे को क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट? जानिए यहां
नई दिल्ली, 21 नवंबर। लगातार 17 वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ है, आज भी तेल के दाम स्थिर हैं। आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम उत्पादों पर उत्पाद शुल्क कम होने के कारण लगातार से पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट हुई है। तो वहीं इंटरनेशनल मार्केट में भी आने वाले दिनों में भी कच्चे तेल के दाम में तेजी से गिरावट आने की संभावना है। मालूम हो कि तेल के दाम हर रोज सुबह 6 बजे जारी किए जाते है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 103.97 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ:95.28रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP<�स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।

खास बात
vat और माल ढुलाई प्राइस जैसे करों के आधार पर तेल की कीमतें एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग-अलग होती हैं इसी वजह से दिल्ली और कोलकाता के एक लीटर पेट्रोल के दामों में अंतर देखा जाता है। राष्ट्रीय राजधानी में फिलहाल पेट्रोल ₹103.97 प्रति लीटर में बिक रहा है, तो वहीं डीजल की कीमत ₹ 86.67 थी। मुंबई में पेट्रोल ₹ 109.98 प्रति लीटर है; जबकि डीजल ₹94.14 प्रति लीटर पर बिक रहा है।












Click it and Unblock the Notifications