Fuel Rates: कच्चे तेल के दामों में गिरावट जारी, जानिए दिसंबर के पहले दिन क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट?
नई दिल्ली, 01 दिसंबर। दिसंबर माह के पहले दिन आम आदमी को राहत मिली है, आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। ये लगातार 29वां दिन है जब पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। तो वहीं इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में लगातार गिरावट जारी है। मंगलवार तक ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 3.91 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। अगर यही हाल जारी रहा तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल और सस्ता हो सकता है।
Recommended Video
Petrol-Diesel Price Today: Crude Oil की कीमतों में गिरावट, पेट्रोल डीजल के रेट जारी | वनइंडिया हिंदी

तेल की नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी होती है
बता दें कि तेल की नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी होती है। मालूम हो कि खुदरा विक्रेताओं हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल), इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) द्वारा प्रतिदिन तेल की कीमतें संशोधित की जाती हैं।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 103.97 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ:95.28रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP<�स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications