Fuel Rates: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, दिल्ली छोड़ कई शहरों में कीमत सौ के पार
नई दिल्ली, 19 दिसंबर। आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। रविवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ है, ये लगातार 46वां दिन है, जब तेल के दाम नहीं बढ़े हैं। बता दें कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती है। जबकि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव जारी है, WTI Crude की कीमतें 72 डॉलर से ऊपर चली गई हैं, बावजूद इसके घरेलू तेल के दामों में कोई इजाफा हुआ नहीं है।

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को कम किया है
लेकिन भले ही केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को कम किया है और उसके बाद बहुत सारे राज्य सरकारों ने वैट का दाम कम किया है, इसके बावजूद दिल्ली छोड़कर देश के कई राज्यों में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 100 रु के पार ही चल रही है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 95.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ:95.28रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर
- श्रीगंगानगर: 112 रुपये प्रति लीटर
- पोर्ट ब्लेयर: 82.96 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications