Fuel Rates: कच्चे तेल के दाम बढ़े, जानिए आज क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट?
नई दिल्ली, 16 दिसंबर। आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। गुरुवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ है, ये लगातार 43वां दिन है, जब तेल के दाम नहीं बढ़े हैं। बता दें कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती है।

क्रूड ऑयल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल
जबकि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में तेजी आई है लेकिन इसके बाद भी ईधन के तेलों के दाम कंपनियों ने नहीं बढ़ाए हैं जो कि एक राहत की बात है। आपको बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चली गई है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 95.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ:95.28रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर
- श्रीगंगानगर: 112 रुपये प्रति लीटर
- पोर्ट ब्लेयर: 82.96 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP<�स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications