Fuel Rates: पेट्रोल-डीजल का दाम घटा या बढ़ा, जानने के लिए करें क्लिक
नई दिल्ली, 25 अगस्त। तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए है, आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं देखने को मिला है। हालांकि कल तेल के दाम घटे थे। तेल कंपनियों ने दोनों ईंधनों के भाव में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की थी। आपको बता दें कि सोमवार को तेल के दाम स्थिर थे, जबकि रविवार को पेट्रोल 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था, जबकि डीजल की कीमत में भी 20 पैसे प्रति लीटर की कमी आई थी।

19 राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम शतक पार
आपको बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में भी कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। कच्चे तेल की कीमत अब 4,986 रुपये प्रति बैरल पहुंच गई। लेकिन मई, जून और जुलाई में जिस तरह से पेट्रोल-डीजल के दाम तूफानी तौर पर बढ़े थे, उसकी वजह से देश के 19 राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम शतक पार चले गए हैं, जिसके कारण आम आदमी त्रस्त है। गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 101.49 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 107.52 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 101.82 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 99.20 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 98.79 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 104.98 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 103.99 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद : 105.54 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर : 108.42 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 98.56 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम : 99.21 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 88.92 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 96.48 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 91.98 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 93.52 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 89.49 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 94.34 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.75 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद : 96.99 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर :98.06 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.29 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम : 89.60 रुपये प्रति लीटर

ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications