Fuel Rates: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानिए आज का रेट?
नई दिल्ली, 23 अगस्त। सोमवार को तेल कंपनियों ने नए दाम जारी कर दिए है, आज पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। रविवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती हुई थी। कल पेट्रोल 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था, जबकि डीजल की कीमत में भी 20 पैसे प्रति लीटर की कमी आई है। आपको बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में भी कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। कच्चे तेल की कीमत अब 4,986 रुपये प्रति बैरल पहुंच गई ।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 101.64 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 107.66 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 101.93 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 99.32 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 105.13 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 104.10 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद : 105.69 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर : 108.56 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 98.70 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम : 99.35 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 89.07 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 96.64 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.13 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 93.66 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 94.49 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.86 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद : 97.15 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर : 98.22 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.45 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम : 89.75 रुपये प्रति लीटर

ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।

पेट्रोल की कीमत 113.21 रुपये
भारत में इस वक्त सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के गंगानगर में है। गंगानगर में पेट्रोल की कीमत 113.21 रुपये और डीज़ल 103.15 रुपये प्रति लीटर है।












Click it and Unblock the Notifications