LPG Cylinder Price:राहत भरी शुरुआत, LPG सिलेंडर के कम हुए दाम, चेक करें यहां रेट
नई दिल्ली, 01 सितंबर। महीने के पहले दिन आम लोगों को बड़ी राहत मिली है क्योंकि आज तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम कम कर दिए हैं। आपको बता दें कि इस बार एलपीजी सिलेंडर के रेट में 91.5 रुपये की कमी आई है यानी कि अब देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 91.5 रुपये सस्ता हो गया है। अब लोगों को सिलेंडर के लिए 1885 रुपये खर्च करने होंगे, जबकि पहले यह सिलेंडर 1976.50 रुपये का मिला करता था।
Recommended Video

5 बार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर दाम घटे
मालूम हो कि मई से लेकर अब तक 5 बार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम कम हो चुके हैं। मई में इसकी कीमत रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई थी। तब इसकी कीमत 2354 रुपये थी।

विपक्ष दलों ने जमकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था
जिसके लिए विपक्ष दलों ने जमकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था और कहा था कि उनकी गलत नीतियों के कारण आअम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ता ही जा रहा है। फिलहाल तब से लेकर अब तक करीब 5 बार रेट में परिवर्तन हो चुका है।

ये रही कीमत
- राजधानी दिल्ली में दाम-1885 रु
- कोलकाता में दाम 1995.50 रु
- मुंबई में दाम 1844 रु
- और
- चेन्नई में दाम 2045 रु

आज भी तेल के दाम स्थिर
आपको बता दें कि जहां एक और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती हुई है, वहीं दूसरी ओर आज भी तेल के दाम स्थिर हैं। गुरुवार को भी तेल के दाम नहीं बढ़े हैं जिससे लोगों को राहत मिली हुई है।आपको बता दें कि हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट होते हैं।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.63 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 96.92 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 107.59 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.81 रुपये प्रति लीटर
- केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 108.48 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 96.57 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 107.71 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.18 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 96.20 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 94.24 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 90.08 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.36 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
- केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 93.72 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.76 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 96.52 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 84.26 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर












Click it and Unblock the Notifications