Fuel Rates: पेट्रोल के दाम स्थिर लेकिन डीजल के दामों में लगी आग, जानिए क्या है आज का रेट?
नई दिल्ली, 26 सितंबर। रविवार को तेल कंपनियों ने ईधनों के दाम जारी कर दिए हैं, आज एक बार फिर से डीजल के दाम बढ़े जबकि पेट्रोल के रेट स्थिर हैं। आज डीजल के दामों में 25 से 27 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है। मालूम हो कि शुक्रवार को भी तेलकंपनियों ने डीजल के दाम बढ़ाए थे, उस दिन डीजल के दामों में 20 से 21 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई थी। आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल के दाम बढ़े हैं, अगर ऐसा ही हाल रहा तो आने वाले अक्टूबर के महीने में फिर से पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 101.19 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 107.26 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 101.72 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 98.96 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 98.52 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 104.70 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 103.79 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद : 105.62 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर : 108.17 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 98.30 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम : 98.94 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 89.07 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 96.68 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.17 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 93.69 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 89.67 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 94.53 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 95.10 रुपये रुपये प्रति लीटर
- भोपाल : 97.92 रुपये प्रति लीटर
- रांची : 94.05 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.23 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़ : 88.81रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- दाम जानने के लिए इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP<�स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।

ये भी जानिए
- प्रत्येक पेट्रोल पंप के परिसर में अलग-अलग पेट्रोल पंपों के डीलर कोड प्रमुखता से प्रदर्शित किए जाते हैं।
- एसएमएस द्वारा प्राप्त मूल्य विवरण किसी विशेष स्थान के लिए केवल सांकेतिक प्रकृति के ही होते हैं।
- कीमतें एक शहर/कस्बे/बिक्री क्षेत्र के भीतर आउटलेट से भिन्न हो सकती हैं।
- अधिक सहायता के लिए, कृपया टोल-फ्री नंबर 1800-2333-555 पर कॉल करें।












Click it and Unblock the Notifications