Fuel Rates: मई महीने के अंतिम दिन आम आदमी को लगा झटका, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली, 31 मई। आज फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए गए हैं, जिसके कारण मई महीने के अंतिम दिन भी आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 29 पैसे प्रति लीटर और डीजल 24 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है, जबकि पूरे देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल के दाम में 25-31 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 25-29 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा किया गया है।

Recommended Video

    Petrol Diesel Price: फिर बढ़े Petrol-Diesel के दाम, कई शहरों में 100 रु. के पार | वनइंडिया हिंदी
     16 बार पेट्रोल और डीजल महंगा हो चुका

    16 बार पेट्रोल और डीजल महंगा हो चुका

    बता दें कि मई में अब तक 16 बार पेट्रोल और डीजल महंगा हो चुका है। लगातार बढ़ रहे तेल के दामों की वजह से मात्र 16 दिनों में पेट्रोल के रेट 3.88 रुपये और डीजल 4.42 रुपये महंगा हो चुका है। मालूम हो कि नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।

    ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

    ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

    • दिल्ली : 94.23 रुपये प्रति लीटर
    • मुंबई : 100.47 रुपये प्रति लीटर
    • चेन्नई : 95.76 रुपये प्रति लीटर
    • कोलकाता : 94.25 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु: 97.37 रुपये प्रति लीटर
    • लखनऊ: 91.63 रुपये प्रति लीटर
    • पटना: 96.38 रुपये रुपये प्रति लीटर
    • चंडीगढ़ : 90.64 रुपये प्रति लीटर
    ये हैं आज के डीजल के दाम

    ये हैं आज के डीजल के दाम

    • दिल्ली :85.15 रुपये प्रति लीटर
    • मुंबई : 92.45 रुपये प्रति लीटर
    • चेन्नई: 89.90 रुपये प्रति लीटर
    • कोलकाता : 87.16 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु: 90.27 रुपये प्रति लीटर
    • पटना: 90.42 रुपये प्रति लीटर
    • लखनऊ: 85.54 रुपये प्रति लीटर
    ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम

    ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम

    आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+