फोर्ब्स ने जारी की अमीर अरबपतियों की Top-10 लिस्ट, जानें मुकेश अंबानी कितनी संपत्ति के साथ किस नंबर पर हैं

Top-10 Richest Billionaires: अमेरिकी बिजनेस पत्रिका फोर्ब्स ने अरबपतियों की रैंकिंग का नया एडिशन जारी किया है। फोर्ब्स ने अपनी वार्षिक अरबपतियों की रैंकिंग का 37वां संस्करण जारी किया है। इसमें टॉप 10 अरबपति शामिल है। खास बात है कि टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी भी शामिल हैं।

फ्रांसीसी बिजनेस मैग्नेट बर्नार्ज जीन एटियेन अरनॉल्ट ने पहला स्थान हासिल किया है। 211 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ टॉप पर हैं। दूसरे नंबर पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क हैं। जिनकी कुल संपत्ति 180 बिलियन डॉलर है। आपको बताते हैं भारतीय बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी किस नंबर पर हैं।

Top-10 अमीर अरबपतियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी शामिल
Photo Credit:

मुकेश अंबानी अपनी कुल संपत्ति 83.4 बिलियन डॉलर के साथ 9वें स्थान पर हैं। इतना ही नहीं टॉप 10 की लिस्ट में अमेजन के जेफ बेजोज, ओरेकल के लैरी एलिसन, वॉरेन बफेट और बिल गेट्स भी शामिल हैं। अरनॉल्ट लुई वुइटन और सेफोरा सहित 75 फैशन और कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट्स ब्रांडों के एलवीएमएच एंपायर की देखरेख करते हैं।

बता दें कि एलन मस्क 2022 में पहली बार टॉप-10 की लिस्ट में टॉप पर रहे। पिछले साल अक्टूबर में ट्विटर के अधिग्रहण के बाद इस साल दूसरे स्थान पर आ गए। एलन मस्क के पास कंपनी का अनुमानित 74 प्रतिशत हिस्सा है, जिसे अब एक्स के रूप में ब्रांड किया गया है।

दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स और क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनी अमेज़ॅन के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोस इस बार तीसरे स्थान पर हैं। उनके बाद लैरी एलिसन हैं, जो चौथे नंबर पर हैं।

टॉप-10 की सूची में एकमात्र भारतीय

रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक और अध्यक्ष अंबानी टॉप-10 की सूची में एकमात्र भारतीय हैं। पेट्रोकेमिकल्स, तेल और गैस, दूरसंचार और खुदरा क्षेत्र में रिलायंस का जबरदस्त जोर है। मुकेश अंबानी के दिवंगत पिता धीरूभाई अंबानी ने 1966 में रिलायंस की स्थापना की थी।

यह भी पढ़ें- अब चिप मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में एंट्री करेंगे मुकेश अंबानी, तैयार किया ये प्लान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+