फेसबुक की कमियां गिनाकर भारतीयों ने कमाए सबसे अधिक पैसे
नई दिल्ली। फेसबुक के 'बग बाउंटी' कार्यक्रम में इस साल की पहली छमाही में अमेरिका और मेक्सिको से भी अधिक हिस्सेदारी भारत की रही है। जनवरी से लेकर जुलाई तक में इस कार्यक्रम के तहत फेसबुक ने 149 रिसर्च करने वालों को 6,11,741 डॉलर का भुगतान किया है।

बग एक तरह का एरर (गलती) होता है, जो सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर की वजह से आ सकता है। इसकी वजह से कोई प्रोग्राम काम करने में दिक्कत करता है। अधिकतर समय बग तब सामने आता है, जब दो सॉफ्टवेयर्स के बीच में कोई दिक्कत हो जाती है।
फेसबुक ने अपनी एक ब्लॉग पोस्ट में कहा है कि 2016 में उसे बग को लेकर करीब 9000 शिकायतें मिली हैं। फेसबुक के अनुसार भुगतान दिए जाने में टॉप तीन देशों में भारत, अमेरिका और मेक्सिको हैं।
इसी साल मार्च में फेसबुक ने कहा था कि उसने करीब 4.84 करोड़ रुपए भारत में रिसर्च करने वाले लोगों को दिए थे। ये लोग फेसबुक के बग बाउंटी प्रोग्राम के तहत रिसर्च कर रहे थे।
आपको बता दें भारत फेसबुक का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। यहां पर फेसबुक के 155 मिलियन मासिक और 77 मिलियन रोजाना के एक्टिव यूजर्स हैं।
2011 में फेसबुक की शुरुआत होने के बाद से ही फेसबुक ने उन रिसर्चरों को इनाम से नवाजा है, जिसने सिक्योरिटी बग या फिर फेसबुक के इंफ्रास्ट्रक्टर में किसी गड़बड़ी के बारे में बताया है।
पांच से चल रहे इस कार्यक्रम बग बाउंटी के तहत फेसबुक दुनिया भर के करीब 900 रिसर्च करने वालों को लगभग 5 मिलिनय डॉलर का भुगतान किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications