चार दिनों तक चलेगा Flipkart Big Shopping Days Sale, इन सामानों पर भारी छूट
नई दिल्ली। ई-कॉमर्स दिग्गज Flipkart एक बार फिर अपने ग्राहकों के लिए बंपर सेल लेकर आ रही है। फ्लिपकार्ट पर 13 मई से बिग शॉपिंग डेज़ सेल की शुरुआत होगी। यह सेल 13 मई से 16 मई यानी चार दिन तक चलेगी। फ्लिपकार्ट का दावा है कि सेल में मोबाइल्स, गैजेट्स, फैश, अप्लांसेज और दूसरे प्रॉडक्ट्स पर भारी छूट और आकर्षक ऑफर्स दिए जाएंगे। डिस्काउंट्स के अलावा ई-कॉमर्स कंपनी ने HDFC बैंक के साथ साझेदारी भी की है। HDFC बैंक की ओर से ग्राहकों को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन करने पर 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा। इस बीच फ्लिपकार्ट ने कुछ डिस्काउंट और ऑफर की जानकारियां साझा की हैं। इन घोषणाओं में सबसे महत्वपूर्ण Google Pixel 2 और Google Pixel 2 XL की कीमतें हैं।

गूगल का 50 हजार वाला फोन मात्र 35 हजार में
फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज़ में मोबाइल फोन खरीदने वाले ग्राहकों को स्पेशल ऑफर्स दिए जाएंगे। कंपनी ने कहा कि इस सेल में कई कैटेगरी के मोबाइल्स अब तक की सबसे कम कीमत में उपलब्ध होंगे और कुछ मोबाइल को फ्लैश सेल में भी बेचा जाएगा। पिक्सल 2 की कीमत की बात करें तो 50,000 रुपये है और यह साइट पर सेल में 34,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट स्मार्टफोन को 10,900 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा जबकि बाज़ार में फोन 17,900 रुपये में उपलब्ध है। सेल में गेमिंग लैपटॉप पर 37,000 रुपये तक का डिस्काउंट और हेडफोन एक्सेसरीज़ पर 75% तक डिस्काउंट दिया जाएगा।

टीवी पर भी बंपर डिस्काउंट
इस सेल में लैपटॉप, कैमरा, पावर बैंक्स, टैबलेट्स और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर 80% तक छूट मिलेगी। टीवी और दूसरे अप्लायंसेज़ पर 70% तक छूट के साथ उपलब्ध कराए जाएंगे। इतना ही नहीं कुछ टीवी मॉडल्स फ्लैश सेल में भी सेल किए जाएंगे।

नो कॉस्ट EMI ऑफर
फ्लिपकार्ट इस सेल में बजाज फिनज़र्व लिमिटेड और क्रेडिट कार्ड ट्रांज़ेक्शन पर नो कॉस्ट EMI ऑफर दे रही है। इतना ही नहीं कस्टमर्स अगर डेबिट कार्ड से ट्रांजेक्शन करते हैं तो EMI और Buy now & Pay later जैसे ऑप्शंस का फायदा उठा सकेंगे। इसके अलावा, ई-कॉमर्स साइट ने HDFC बैंक के साथ पार्टनरशिप की है जिसके ज़रिए क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10% का इस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। यह डिस्काउंट EMK ट्रांज़ेक्शंस पर भी मिलेगा।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications