Flipkart Big Shopping Days सेल का दूसरा दिन, स्मार्टफोन्स, गैजेट और इलेक्टॉनिक्स पर भारी छूट
नई दिल्ली। ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने Big Shopping Days Sale की शुरुआत की है। सोमवार से शुरू हुए इस सेल का आज दूसरा दिन है। ये सेल 16 जुलाई शाम 4 से लेकर लेकर 19 जुलाई तक चलेगा। इस सेल में आपको स्नार्टफोन्स, गैजेट, इलेक्टॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिल रही है। इस सेल में 70000 रुपए का स्मार्टफोन आप मात्र 42999 रुपए में खरीद सकते हैं। वहीं लैपटॉप, टीवी, फ्रीज जैसी चीजों पर भी जबरदस्त छूट मिल रही है।

इस डील में फ्लिपकार्ट ने ब्लॉकबस्टर डील्स, प्राइस क्रैश, रस आवर डील्स और फर्स्ट टाइम ऑन डिस्काउंट जैसे कई ऑफर्स पेश किए हैं। वहीं हर दिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक रश आवर डील के ऑफर मिल रहे हैं। अगर आप इस ऑफर में SBI के क्रेडिट कार्ड से खरीददारी करते हैं तो आपको 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications